लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हरदोई पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही में 63 अपराधी गिरफ्तार,कई घटनाओं का हुआ खुलासा

 एसपी अजय कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की एक दिन में सबसे बड़ी कामयाब कार्यवाही,कार्यवाही से अपराधियों में खौफ




सत्यबन्धु भारत । सीवी आजाद

हरदोई। जनपद में बढ़ रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों को जेल भेजने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन शिकंजा से अपराधियों में खौफ फैल गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन शिकंजा के तहत पिछले गुरुबार को जिले के भिन्न भिन्न थानों में पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही में शातिर आरोपियों सहित बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी व घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार पाण्डे के कुशल निर्देशन में थाना पाली पुलिस द्वारा शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो लुटेरे लूट के माल व नकदी सहित गिरफ्तार किए गए। वहीं बेनीगंज पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं बिलग्राम पुलिस द्वारा मुठभेड़ में तीन शातिर चोरों को भारी मात्रा में चोरी का माल,नकदी व आभूषण सहित गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।इसके साथ ही सण्डीला पुलिस व एन सी बी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 4 किलो 600 ग्राम लगभग 92 लाख कीमत अफीम के साथ तीन अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मल्लावां पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही पचदेवरा पुलिस ने धारा 498/304बी एवं 3/4 डी पी एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा धारा 363 के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना सुरसा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब व उपकरणों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही कोविड 19 के उल्लंघन में 41 एवं यातायात नियमों के उल्लंघन में 77 वाहनों का चालान किया गया। इस प्रकार 55 विवेचनाओं के निस्तारण सहित भिन्न भिन्न मामलों में कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। हरदोई पुलिस द्वारा एक दिन में इतनी बड़ी कार्यवाही  से जहाँ एक और अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है बहीं आमजनमानस द्वारा प्रशंसा हो रही है।