
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। अपर मुख्य सचिव आबकारी एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेश पर जनपद हरदोई में अवैध कच्ची शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियों करते हुए आबकारी व पुलिस टीम ने उनकी कमर तोड़ दी है। हरदोई डीएम अविनाश कुमार व एसपी अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में लगातार प्रवर्तन अभियान के तहत दबिश देकर आए दिन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को थाना बिलग्राम के कंजर पुरवा कस्बा रावनपुरवा में व थाना कछौना के समसपुर वहकटवा गांव में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके से बरामद किया गया। मौके पर 450 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला गिरीश कुमार,आबकारी निरीक्षक बिलग्राम अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक सवायजपुर जितेंद्र प्रताप सिंह मय आबकारी टीम एवं पुलिस टीम में थाना बिलग्राम एवं थाना कछौना की पुलिस टीम मौजूद रही।
