सत्यबन्धु भारत
आप इस बात से तो वाकिफ होंगे की Apple के सीईओ टिम कुक एक मॉर्निंग पर्सन है। यानि कि सुबह जल्दी उठने वाले शख्स।आपको बते दें कि टिम कुक सुबह 4 बजे उठते है। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, कुक की दिन की शुरूआत सुबह जल्दी उठने से ही होती है। अब सवाल है कि, उनका इतनी जल्दी उठने के पीछे का कारण क्या है? ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू के साथ एक साक्षात्कार में, कुक ने खुलासा किया कि, वह सुबह जल्दी इसलिए उठते है क्योंकि वह सुबह को शाम और दिन से बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते है। दिन के दौरान आप के साथ कई चीजें ऐसी होती है जो आपको निश्चित रूप से चौका देती है या झटके देती है लेकिन सुबह आपकी है। कुक के मुताबिक, सुबह केवल आपकी होती है, इसको आप अपने तरीके से नियंत्रित कर सकते है। कुक ने आगे खुलासा किया कि, वह अक्सर अपने समय का उपयोग ग्राहकों की सैकड़ों ई-मेल पढ़ने में करते है जो उन्हें मिलते हैं। हालांकि, कुक सभी ई-मेल को नहीं पढ़ सकते है लेकिन वह ज्यादा से ज्यादा मेल पढ़ने की कोशिश करते है।
