सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
मल्लावां,हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के बिरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना मल्लावा के काजीपुर कंजर बस्ती मे आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में 30 लीटर कच्ची शराब मौके से बरामद हुए। अवैध शराब को आबकारी टीम ने कब्जे में लिया व मौके पर 400 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया ।आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 पर अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक बिलग्राम अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक सवायजपुर जितेंद्र प्रताप सिंह मय आबकारी टीम एवं पुलिस टीम में थाना मल्लावा की पुलिस टीम मौजूद रही।
