
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन शिकंजा के तहत कोतवाली शहर पुलिस क्षेत्र में 20 अगस्त को कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत
नघेटा रोड पर समय करीब 1:50 बजे दिन में दाल कारोबारी मुकेश राठौर पुत्र राकेश से दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी को शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना के मास्टरमाइंड वैभव सिंह उर्फ चंदन पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ सरवन निवासी
ग्राम मझिगंवा रामगुलाम थाना बघौली जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर शुगर मिल कॉलोनी बनियानी मोड़ के पास से 26 अगस्त को दोपहर करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूट किया गया माल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही एसपी अजय कुमार ने
बताया कि 20 अगस्त को कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत नघेता रोड स्थित दाल कारोबारी से की गई लूट की घटना में मास्टरमाइंड वैभव सिंह उर्फ चंदन पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ सरवन को लूटे गए 37500 रूपये के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।
