सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
बेनीगंज,हरदोई। जनपद हरदोई में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी अजय कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा कारगार साबित हो रहा है।
ऑपरेशन शिकंजा के तहत जनपद पुलिस द्वारा पिछले दो सप्ताह में कई घटनाओं का खुलासा किया जा चुका है।
इसी क्रम में कल बुधबार बेनीगंज थानाक्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे में ही खुलासा करते हुए आरोपी को धरदबोचा।
बुधबार को श्यामाकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामाधीन गुप्ता कोतवाली बेनीगंज के अंतर्गत मो0 चमारनटोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे। समय करीब 12:30 जैसे ही वह घर के करीब पहुँचे थे तभी एक अज्ञात बाइक सवार लुटेरा श्यामाकुमार के झोले में रखे 50 हजार रुपये व पासबुक लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेनीगंज पुलिस ने एसपी अजय कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हरियावां के कुशल पर्यवेक्षण में तत्परतापूर्वक पीड़ित से जानकारी प्राप्त करते हुए सर्राफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात की पहचान विकास कुमार पुत्र रामदास मौर्या नि0 ग्राम पट्टी मजरा सिकंदरपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई के रूप में करते हुए 03 घण्टे के अंदर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार से पुलिस ने लुटे गए 50 हजार रुपए, पासबुक व झोला बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल यूपी30 बीबी 0286,एक 315 बोर तमंचा व 02 जिंदा कारतूस बरामद किया। प्र0नि0 राजकरन शर्मा थाना बेनीगंज ने शत प्रतिशत बरामदगी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।
