लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

21 अगस्त को वीरांगना अवॉर्ड इंडिया कार्यक्रम

 21 अगस्त को  वीरांगना अवॉर्ड इंडिया कार्यक्रम 



सत्यबन्धु भारत। हर्षित मिश्रा

कानपुर :आगामी  21 अगस्त शनिवार को कानपुर मे वीरांगना इंडिया नेशनल बिजनेस & प्रोफेशनल अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन करेगी। इस बारे मे  जानकारी देते हुए वीरांगना इंडिया के संस्थापक विशाल कश्यप  ने बताया कि  अवार्ड्स कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन और मशहूर कवियत्री अंकिता सिंह उपस्थित रहेंगी, पिछले पांच वर्षो से देश के अलग अलग प्रांतों मे  संस्था ऐसे कार्यक्रम आयोजित  करती रही है  जहां बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए और कम लागत मे अपना प्रचार प्रसार करने के लिए लोगो को  एक मंच मिले। तीन मुख्य वीरांगना सम्मान उन तीनो महिलाओं के नाम से समर्पित किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में भारत का नाम ओलंपिक में रोशन कर पदक जीता है , जिनकी उम्र पन्द्रह से कम हो और आर्थिक रूप से कमजोर हो। वहीं वीरांगना तब तक उनकी  कोचिंग का भी इंतजाम करेगा जब तक सरकार के तरफ से उनको मदद न मिले ।