आज देश की आधी आबादी महिलाओं की है और एक महिला अगर सशक्त है तो इसका अर्थ है कि एक परिवार, समाज, देश सब सशक्त है क्योकि वह एक महिला ही है जो समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है उसे एक साथ तमाम जिम्मेदारी भरे कार्यो को अंजाम देना होता है। आज कोई ऐसी जगह अछूती नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम न लहराया हो। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि महिला सशक्त तो सदियों से रही है ज़रूरत है बस उसकी शक्ति को उत्साह देने की थोड़ा सा सहयोग देने की। इन्ही महिला शक्ति की जीती जागती एक मिसाल है किरण गोलानी जो कि प्रतिभा की बात करें तो उनका व्यक्तित्व प्रतिभा का समंदर है।
किरण गोलानी 'सुपरवुमन' नेटवर्किंग ग्रुप की संस्थापक हैं।
वह महिलाओं के उत्थान में विश्वास करती हैं और महिला सशक्तिकरण,उत्साहवर्धन के लिए कार्य कर रही हैं।
इस समूह को बनाने का उनका मुख्य मकसद यह है कि हर महिला की सराहना की जानी चाहिए और हर महिला को अपना जीवन पूरी तरह से जीने की स्वतंत्रता है।
सुपरवुमन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त कर उनका व्यक्तित्व विकास करना है।
किरण गोलानी इसके लिए नेटवर्किंग के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करती है और महिलाओं की छिपी प्रतिभा को भी सामने लाती है।
किरण गोलानी 'पार्टीस्टार इवेंट्स' नाम की एक इवेंट कंपनी की भी मालिक हैं।
किरण गोलानी बच्चों की बहुत शौकीन हैं और बच्चों की थीम वाली जन्मदिन पार्टियों की व्यवस्था करने में भी माहिर हैं।
उन्होंने सेलिब्रिटी और बॉलीवुड बच्चों के लिए भी जन्मदिन पार्टियों का आयोजन किया है।
इन सबके साथ किरण गोलानी टीम भारती से भी जुड़ी हैं और उन्होंने डायमंड गेस्ट के रूप में मिस एंड मिसेज भारत 2021 की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम की सफलता के प्रति अपार समर्थन दिखाया। सविता राणा भारती सुपरवुमन समूह की ब्रांड एंबेसडर हैं क्योंकि वह खुद महिलाओं के उत्थान में विश्वास करती हैं।
भारती एन आइडियल ऑफ़ ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन की क्रिएटिव डायरेक्टर ऐश्वर्या उपाध्याय भी शोस्टॉपर के तौर पर किरण गोलानी के सुपरवुमन अवॉर्ड्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
अभी भारती एन आइडियल ऑफ ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज भारत 2021(एसिड सर्वाइवर को समर्पित प्रतियोगिता) में किरण गोलानी ने अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया साथ की भारती टीम के इस कार्यक्रम को बेहद सराहनीय और फैशन जगत का ऐतिहासिक आयोजन बताया।


