लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही करते हुए भेजें जेल - जिलाधिकारी

 क्षेत्र के भूमाफियाओं, अपराधिक एवं अराजक तत्वों पर रखें कड़ी नजर - पुलिस अधीक्षक




सत्यबन्धु भारत । अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। थाना कछौना में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित लेखपालों एवं बीट सिपाहियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा अन्य सरकारी भूमि व चकरोड आदि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजें और समस्त सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें।

थाना समाधान दिवस में ग्रामीणों के गरीब लोगों की पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा भूमि संबंधी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण क्षेत्रीय लेखपाल एवं बीट सिपाही गांव में जाकर मौके पर आज ही जाकर करायें और सायंकाल तक आख्या प्रस्तुत करें।

थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने थानाध्यक्ष एवं बीट सिपाहियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र के भूमाफियाओं, अपराधिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और किसी प्रकार की घटना करने पर तत्काल जेल भेजें। थाना समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्टेªट प्रत्युष पाण्डेय तथा थानाध्यक्ष कछौना आदि उपस्थित रहे।