पूर्व प्रधान द्वारा चोरी से नेमप्लेट लगवाने पर ग्रामीणों मे रोष था व्याप्त

सत्यबन्धु भारत
बिलग्राम,हरदोई। पूर्व प्रधान द्वारा 150 साल पुराने खेरा माता के सार्वजनिक मन्दिर पर अवैध कब्जा करने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया था बिलग्राम के अल्लीगढ से जहाँ के निवासी अरविन्द कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद ने पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण वर्मा पर इस मन्दिर पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से रात में चोरी से स्वयं की नेमप्लेट लगवा देने का आरोप लगाते हुए बताया था यह मन्दिर उसके पूर्वजो द्वारा जो अपने जमाने के जमीदार रहे थे, सुक्खा सिंह द्वारा आज से करीब 150 वर्ष पूर्व बनवाया गया था व तब से लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार के लोग मन्दिर की देखरेख कर रहे हैं और सभी ग्रामवासी यहाँ आकर आस्था से सर झुकाते व मन्नत मांगते हैं तथा यह मंदिर प्राचीन होने के चलते ग्रामवासियों समेत आसपास के गांव व क्षेत्र के तमाम लोगों की भी आस्था का प्रतीक बना हुआ है,अरविंद कुमार के अनुसार अभी कुछ रोज पहले सार्वजनिक चन्दे से मन्दिर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया था बीते मंगलवार को पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण ने रात को चोरी से मन्दिर व उसके पास पड़ी करीब बीस बीघे भूमि को हथियाने के उद्देश्य से मन्दिर में अपने नाम की प्लेट लगवा दी, आपको बताते चलें कि जिसे भांपते हुए वर्तमान प्रधान नन्हे लाल समेत कई ग्रामीणों ने थाना बिलग्राम में प्रार्थना पत्र दिया था थाना प्रभारी बिलग्राम सुनील सिंह ने मामला संज्ञान शीघ्र लिया ओर दोनो पक्षों को आज थाने बुलाकर आपसी विचार विमर्श करा कर अन्य ग्राम वासियों जिन्होंने मंदिर निर्माण मे सहयोग किया था उन लोगो की सहमति से पूर्व प्रधान के नाम के पत्थर को हटाकर श्री कृष्ण वर्मा का भी नाम स्थापना पत्थर मे लिखवाने पर सहमति हुई ओर कोतवाल सुनील सिंह के कुशल नेतृत्व के चलते विवाद का निस्तारण कराया गया।
