पूर्व प्रधान द्वारा चोरी से नेमप्लेट लगवाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

सत्यबन्धु भारत । सीवी आजाद
बिलग्राम,हरदोई। यू तो ग्राम प्रधानों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा करना या अपनी सह पर किसी अन्य को कब्जा करा देना आम बात है लेकिन पूर्व प्रधान द्वारा 150 साल पुराने खेरा माता के सार्वजनिक मन्दिर पर अवैध कब्जा करने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है बिलग्राम के अल्लीगढ से जहाँ के निवासी अरविन्द कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद ने पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण वर्मा पर इस मन्दिर पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से रात में चोरी से स्वयं की नेमप्लेट लगवा देने का आरोप लगाते हुए बताया कि यह मन्दिर उसके पूर्वजो द्वारा जो अपने जमाने के जमीदार रहे थे, सुक्खा सिंह द्वारा आज से करीब 150 वर्ष पूर्व बनवाया गया था व तबसे लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार के लोग मन्दिर की देखरेख कर रहे हैं और सभी ग्रामवासी यहाँ आकर आस्था से सर झुकाते व मन्नत मांगते हैं तथा यह मंदिर प्राचीन होने के चलते ग्रामवासियों समेत आसपास के गांव व क्षेत्र के तमाम लोगों की भी आस्था का प्रतीक बना हुआ है,अरविंद कुमार के अनुसार अभी कुछ रोज पहले सार्वजनिक चन्दे से मन्दिर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया था। आरोप है कि बीते मंगलवार को पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण ने रात को चोरी से मन्दिर व उसके पास पड़ी करीब बीस बीघे भूमि को हथियाने के उद्देश्य से मन्दिर में अपने नाम की प्लेट लगवा दी, आपको बताते चलें कि मन्दिर गाटा संख्या 154 के खाता संख्या 266 में बना है जो राजस्व अभिलेखों में चारागाह दर्ज है ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण जो भूतपूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया है, दबंग किस्म के व्यक्ति है जो पैसे व पावर के दम पर मन्दिर समेत आसपास खाली पड़ी चारागाह की भूमि हथियाना चाहते है, इनके इस कृत्य से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है, जिसे भांपते हुए वर्तमान प्रधान नन्हे लाल समेत कई ग्रामीणों ने थाना बिलग्राम में प्रार्थना पत्र दिया है, थाना प्रभारी बिलग्राम सुनील सिंह से फोन पर वार्ता करने पर बताया गया कि मामला संज्ञान में है शीघ्र ही जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
