लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एक दरोगा समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप





सत्यबन्धु भारत

पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की को उसके ही गांव का रहने बाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। हालांकि पुलिस ने दूसरे ही दिन कन्नौज से लड़की को बरामद करने के साथ लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोतवाली लाया गया था। वहीं कानूनी पचड़े में फंसने और जेल जाने के भय से युवक और उसके परिजनों ने युवती से निकाह करने की हामी भर ली थी। जिसके बाद थाना परिसर के पीछे स्थित दरगाह पर दोनों का तमाम गांव वालों की मौजूदगी में निकाह हुआ था। दो दिन पूर्व में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए। पाली थाने में दो उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिस कर्मी उ०नि० राधेश कुमार, उ०नि० धर्मेंद्र बिश्नोई, कॉ० धर्मेंद्र कुमार यादव, कां० आशीष कुमार, अंकित कुमार राजपुर को किया था लाइन हाजिर।

जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाली थाने में थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी को छोड़कर एक उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्व में 2 दिन पहले दो उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया था पुलिस कर्मियों के लाइन हाजिर के बाद भी थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी थाने की कमान नहीं संभाल पा रहे थे जिसके चलते एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की।