
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। यूपी के हरदोई में आबकारी विभाग की टीम एक्शन मोड में है। टीम ने छापेमारी कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 8 लोगों की मौत के बाद हरदोई की टीम एक्शन मोड में आ गई है। टीम ने आज पूरे दिन छापेमारी कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। टीम ने थाना अरवल के ग्राम कुम्हारनपुरवा, रामनगर, जीवनपुरवा थाना हरपालपुर के अचनकापुरवा थाना कोतवाली शहर के शहाबुद्दीनपुर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद कर करीब 900 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया है। अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के बीच छापेमारी से हड़कंप मच गया है। टीम ने 4 आरोपियों के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत किए है।
लगातार दी जा रही है दबिश
हरदोई के आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक सदर क्षेत्र-1 रामअवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह और आबकारी निरीक्षक बिलग्राम क्षेत्र-4 अमित कुमार की अगुवाई में दबिश दी गई।
चलाया जा रहा है अभियान
हरदोई के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रामअवध सरोज ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 4 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए है। 1 दिन की कार्रवाई में ये बरामदगी हुई है। अपर मुख्य सचिव, आबकारी एवम आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिलाआबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा के नेतृत्व में लगातार आबकारी टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर खराब रास्ता होने की वजह से टीम के पहुंचने के पहले ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सूचना मिल जाती है और वो वहां से फरार हो जाते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, भट्ठियों को नष्ट कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
अधिकारी ने लोगों से की ये अपील
जिलाआबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा ने कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि अवैध कच्ची शराब का सेवन ना करें। ये जानलेवा हो सकती है।
इस दौरान 4 आरोपियो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी टीम एवं पुलिस टीम थाना अरवल, हरपालपुर व कोतवाली शहर की पुलिस शामिल रही।
