
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। नेहरू युवा केन्द्र हरदोई के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा 01-15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। स्वच्छ्ता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडो में पेंटिंग, भाषण,निबंध, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मंगलवार को विकास खंड सुरसा के ग्राम सरैंया मे मुख्य अतिथि श्रीमती मृदभाषनी ग्राम प्रधान - सरैंया व अन्य अतिथगण अध्यापकगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में खुले में शौच मुक्त हरदोई विषय पर रैली का आयोजन कर जनमानस को ओडीएफ विषय पर चर्चा की गई तथा इससे होने वाले सामाजिक दुष्प्रभाव,स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव आदि पर विस्तृत चर्चा की गई । इस मौके पर पॉलिथीन मुक्त हरदोई का संदेश देते हुए ,कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा रैली में आए युवाओं को मास्क वितरण कर टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना न छोड़े का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन मृदुल अवस्थी एवं आशीष कुमार ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुरसा द्वारा किया गया ।
