
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक वांछित चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया।वहीं 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मु0अ0सँ0 302/21 धारा 363 के वांछित चल रहे आरोपी सुरेश पुत्र मोती व शमीम पुत्र शमसुद्दीन निवासी गांव थमरवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इसके साथ ही क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांवों से गाली गलौज,मारपीट एवं अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस द्वारा 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।सभी के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।
