लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अंतर्जनपदीय कुख्यात मोटरसाइकिल गिरोह का भंडाफोड़,04 गिरफ्तार

जनपद के तेजतर्रार एसपी अजय कुमार के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही के लिए 20-20 हजार का नकद इनाम




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना मंझिला व थाना बेनीगंज पुलिस ने वाहन चोरों के बिरुद्ध अभियान चलाकर 04 कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इन कुख्यात वाहन चोरों के पास से 13 मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार 04 बदमाशों में से 01 लखनऊ के थाना शहादत गंज क्षेत्र का,01 उन्नाव के थाना औरस क्षेत्र का और 02 बदमाश हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के निवासी हैं। इन अन्तर्जनपदीय कुख्यात बदमाशों ने लखनऊ,सण्डीला,शाहजहाँपुर,खीरी आदि तमाम इलाकों से दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी की/लूटी हैं। ऐसे 10 मुकदमों से संबंधित वाहनों को हरदोई पुलिस ने बरामद किया है। बहीं जनपद के तेजतर्रार एसपी अजय कुमार ने इन बदमाशों के सुनियोजित एवं बड़े गिरोह के अन्य बदमाशों की जानकारी करने, उनका डोजियर बनाने तथा इन पर प्रभावी फॉलोअप ऐक्शन हेतु एक विशेष टीम लगाई है ताकि ये बदमाश दोबारा किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें। 

एसपी अजय कुमार ने वाहन चारों पर बड़ी कार्यवाही के लिए मझिला टीम व बेनीगंज टीम को 20-20 हजार रुपए का नकद इनाम भी दिया। बहीं एसपी अजय कुमार द्वारा अपराध रोकथाम व अपराधियों के लिए गठित ऑपरेशन शिकंजा उनका काल साबित हो रहा है।