
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों में मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चटकने लगे, जिसके बाद चली गोली में 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया व स्थित को नियंत्रण में किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहिद्दीनपुर निवासी राजेश राठौर के पुत्र का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। जिसके बाद शाम को दावत में खाना खाने को लेकर उसके ही चचेरे भाई सर्वेश व अरविन्द में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे दोनों पक्षों में हुई फायरिंग व मारपीट में सर्वेश और उनकी पत्नी गुड्डी, अरविंद, प्रेमचन्द सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान चली गोली में घायल सर्वेश को आनन-फानन में सीएचसी टोडरपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बताया गया राजेश के लड़के के मुंडन में सर्वेश खाना खाने गया था। जिसका चचेरे भाई अरविन्द ने विरोध किया। जिसपर दोनो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें लाठी-डंडे चलने लगे थे, जिसके बाद अरविंद की ओर से किया गया फायर जो सर्वेश के लग गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह व थाना प्रभारी राजेश राय के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की उन्होंने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। स्थित नियंत्रण में है। एसओ बेहटागोकुल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। आवश्यक बिधिक कार्यवाही जारी है।
