लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एक्शन मोड में एसपी अजय कुमार, 04 शराब तस्करों की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

अवैध शराब कारोबार को समूल नष्ट करने के उद्देश्य से पुलिस की बड़ी कार्यवाही


सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। पुलिस द्वारा अपराधियों/बदमाशों/ लुटेरों/अवैध कारोबारियों या तस्करों पर एक्शन मोड़ में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां करते हुए अक्सर फिल्मों में देखा होगा और देखते भी होंगे।

हां, फिल्मों की तरह हरदोई जनपद के तेज-तर्रार एसपी अजय कुमार एक्शन मोड़ में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर रहे है। बहुत ही कम समय में दर्जनों कुख्यात शातिर बदमाशों/लुटेरों के साथ साथ सैंकड़ो अपराधियों को जेल भेज चुके हैं।

इसी क्रम में जनपद हरदोई में अवैध शराब के कारोबार के समूल नष्ट करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने फिर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 04 अन्तर्जनपदीय शराब तस्करों के बिरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क की।

एसपी के निर्देशन में विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत टड़ियावां पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 04 तस्करों मुकेश अवस्थी पुत्र जुगलकिशोर निवासी ग्राम मगरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई,विजय गुप्ता उर्फ छोटू भैया पुत्र बाल कुमार निवासी सेक्टर-सी अलीगंज थाना अलीगंज लखनऊ, हरिओम रावत पुत्र बुद्दीलाल नि0 ग्राम चक अमावा थाना बंथरा लखनऊ, केशव यादव पुत्र कमलेश कुमार नि0 ग्राम बीकामऊ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा अवैध शराब कारोबार में अर्जित अवैध संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही करते हुए जब्त किया। पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख है।

एसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शराब माफिया गिरोह 2019 में बेनीगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। इनके पास से भारी मात्रा में जहरीली शराब, नकली रैपर, ढक्कन व खाली बोतलें बरामद हुई थी जिसमें जेल भेजा गया था। बिबेचना के दौरान इनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करते हुए डीएम के आदेश पर इनको जब्त किया गया है। अभी भी विवेचना जारी है। इन शराब माफियाओं की अन्य काली संपत्तियों को चिन्हित करने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। 

एसपी ने शराब माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने बाली बेनीगंज व टड़ियावां टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया। एसपी अजय कुमार ने शराब तस्करों पर एक्शन मोड़ में कार्यवाही करते हुए साफ कर दिया है कि जहरीली शराब कारोबार करने बालों को किसी तरह बक्शा नही जाएगा इनके बिरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाहियां  अमल में लाई जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।