एसपी अजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत बेनीगंज पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
बेनीगंज,हरदोई। एसपी अजय कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत बेनीगंज पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार शातिर चोरों के बिरुद्ध वाहन चोरी, गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी हरियावां के पर्यवेक्षण में बेनीगंज प्र0नि0 राजकरन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राहुल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 संतोष श्रीवास्तव नि0 मो0 बाजारटोला बेनीगंज,रामू पुत्र लालता प्रसाद नि0कनौरा आट अतरौली, गोलू श्रीवास्तव पुत्र स्व0 पप्पू नि0 दुर्गापुरवा थाना कोतवाली सीतापुर को रेलवे क्रासिंग बेनीगंज से वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मोटरसाइकिल बेनीगंज से 22 अगस्त को चोरी हुई थी, अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके द्वारा चोरी की एक और मोटरसाइकिल बजाज पल्सर भी बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देशन पर बेनीगंज थानाक्षेत्र में अपराधियों पर लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।
