दाल व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट की घटना को इन्ही दुर्दांत बदमाशों ने दिया था अंजाम- एसपी
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। जनपद हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में दुर्दांत कट्टा गैंग बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ सुबह-सुबह उस समय हुई जब तीनों बदमाश लूट की घटना को कारित करने के इरादे से जा रहे थे। जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी की तो तीनों बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। जबाबी कार्यवाही में तीनों बदमाश पुलिस की गोली से हुए गंभीर घायल हो गए। लुटेरों के पैरों में गंभीर रूप से गोलियाँ लगीं तब जाकर पुलिस गिरफ्तार कर सकी। पुलिस के अनुसार ये बदमाश कुख्यात कट्टा गैंग से संबंधित हैं। बदमाशों के नाम विपिन लम्बू, दीपांशु छुट्टा, और शादाब काला ज्ञात हुआ है।
गिरफ्तार तीनों दुर्दांत बदमाश हरदोई के ही थाना सुरसा क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये बड़े ही मनबढ़, शातिर और दुर्दांत किस्म के बदमाश हैं, जिन्होंने गन्ने के खेत में भागते समय सीधे पुलिस पर गोलियाँ चलाईं, परन्तु पुलिस टीमों की फ़ायरिंग के आगे इनकी चल न सकी और घायल होकर गिर गए। बदमाशों के क़ब्ज़े से तीन कट्टे/तमंचे,भारी मात्रा में कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए 54 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इन्हीं घायल दुर्दांत बदमाशों ने एक दिन पहले ही शहर के नघेटा रोड स्थित एक दाल व्यापारी की दुकान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनकी सभी हरकतें सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हुई थीं। इन लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु सीओ सिटी के नेतृत्व में 05 टीमें लगाई गई थी। जनता के लोगों ने भी इनकी शिनाख्त करने में मदद की। तेज़ तर्रार टीम को 25 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है, इस टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ा गुडवर्क किया है। बहीं इस गैंग का एक शातिर मास्टरमाइंड फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
