एसपी अजय कुमार के निर्देश में ऑपरेशन शिकंजा के तहत अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने लुटेरों व अपराधियों पर कसा शिकंजा

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
बिलग्राम,हरदोई। हरदोई में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा करते हुए जेल भेज दिया। ऑपरेशन शिकंजा के तहत बिलग्राम पुलिस ने कस्बे में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए। पुलिस ने 03 अभियुक्तों शिवरतन उर्फ रवि यादव (37) पुत्र कंठू निवासी ग्राम एकसैया थाना मधौगंज जनपद हरदोई, राजू यादव उर्फ राजकुमार (32) पुत्र लल्लू यादव निवासी मोहल्ला ब्राह्मण टोला कस्बा थाना सफीपुर उन्नाव व संदीप यादव (22) पुत्र रामनरेश यादव निवासी अवस्थिन खेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया की मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन लुटेरों में से दो लुटेरे अंतर्जनपदीय हैं। कस्बा बिलग्राम में हुई नकबजनी चोरी जिसके संबंध में थाना माधौगंज व बिलग्राम पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए 09 बंडल में माल बरामदगी, दो तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, पीली धातु की दो अंगूठी 31504.340 ग्राम, दो जोड़ी पायल पुरानी वजन 120.010ग्राम, कान की चार बाली व दो ओम लिखे हुए लाकेट जिसका वजन 1.66ग्राम पीली धातु की, दो जोड़ी नई पायल, आठ पैर के बिछिया व दो हाय लिखे हुए लॉकेट सफेद धातु कुल वजन 82.503ग्राम व बैग में रखा कीमती सामान व 9 साड़ी, 02 लुंगी,02 (पर्स),02 सूट कपड़ा,07 पेटीकोट कपड़ा व पेटीकोट सलबारबना हुआ व कुल नगद 3400 रुपए, एक प्लैटिना रंग नीला यूपी35 के 8571 बरामद की गई। वहीं तीनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत हरदोई जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में बड़ी संख्या में लुटेरों व अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। आगे भी इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी।
