गिरफ्तार लुटेरों ने कोतवाली शहर क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से लूट की घटना को दिया था अंजाम

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन शिकंजा के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 02 लुटेरों को जेल भेज दिया व उनके पास से लूटा हुआ बरामद सामान एक मोबाइल फोन विवो कंपनी, एक नथ सोने की, पुराने टूटे इस्तेमाल जेवरात सोने के, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट एचएफ डीलक्स रंग काला व 30 हजार रूपए नगद बरामद हुए है।
आपको बता दें कि 03 अगस्त को कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत बावन रोड पर शाम 6:30 बजे सर्राफा व्यवसायी रज्जन लाल पुत्र शिवराज निवासी आहदपुर थाना लोनार जोकि अपनी सर्राफा की दुकान कर जगदीशपुर थाना लोनार से हरदोई आ रहे थे। तभी अचानक अज्ञात बाइक सवार लुटेरों द्वारा उनके साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली शहर पुलिस द्वारा सर्राफ़ा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा कर दो लुटेरे अंकित वर्मा उर्फ अंशु पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बिछनिया परसई थाना मंजिला व हरीश कुमार उर्फ शुभम पुत्र प्रेम कुमार निवासी ग्राम उल्लामऊ थाना सांडी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक विवो मोबाइल फोन, एक नथ सोने की, पुराने पहने हुए जेवरात सोने के, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल व तीस हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए हैं।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा 360 डिग्री जानकारी कर डोजियर तैयार करने तथा उनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके बारे में अपराध खंगाल कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
