आबकारी, बघौली पुलिस टीम एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

सत्यबन्धु भारत
बघौली, हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में अवैध शराब व नशीली सामग्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में सीओ बघौली व आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज के नेतृत्व में आबकारी,बघौली पुलिस टीम व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बघौली चौराहे पर स्थित विपिन मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी। जिसमें मेडिकल स्टोर से 06 पेटी कुल 685 अवैध सुरायुक्त नशीली कैप्सीकम टिंचर बरामद की।
पुलिस ने बरामद टिंचर के साथ दो आरोपियों शम्भू रतन पुत्र रामाश्रय गुप्ता नि0 बघौली जनपद हरदोई, रामजी पुत्र रामभरोसे गुप्ता नि0 वरावन कला,ठाकुरगंज, काकोरी लखनऊ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के बिरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) एवं 419,420 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
