लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार,अवैध असलाह व कारतूस बरामद



सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद

बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुल िस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम को कोथावां चौकी गेट के सामने चेकिंग के दौरान दो शातिर लुटेरे मुस्ताक हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी सरौरा कला थाना कमालपुर व  मिश्रीलाल पुत्र कुंवर बहादुर निवासी जालिमपुर मडरवा थाना तंबौर जनपद सीतापुर को  मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस, एक प्लैटिना मोटरसाइकिल, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद पुलिस ने बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अनिल कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त मुश्ताक हुसैन 15 दिन पहले थाना कमालपुर की लूट की घटना में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। दोनों अभियुक्त बुधवार की शाम लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की प्लैटिना मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसके बाद बेनीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर जनपद सीतापुर व हरदोई में चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या के प्रयास, गैगेंस्टर अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग  पंजीकृत हैं। वही अपराधी मुस्ताक थाना कमालपुर का मजारिया H.S. 0979A बताया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।