लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शातिर गैंग का भंडाफोड़, 02 लुटेरे गिरफ्तार,लूट का माल नकदी व आभूषण बरामद

गिरफ्तार लुटेरों ने पाली थानाक्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से लूट की घटना को दिया था अंजाम




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

पाली,हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन शिकंजा के तहत पाली पुलिस ने क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 02 लुटेरों को जेल भेज दिया व उनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त एक कार, तमंचा व व्यवसायी से लुटे एक लाख के आभूषण भी बरामद कर लिए। 

02 अगस्त की शाम पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतौरा,रूपापुर-पाली मार्ग पर सर्राफा व्यवसायी अमरनाथ रस्तोगी पुत्र भोलेनाथ निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा पाली से नगदी व अभूषण चार लुटेरों द्वारा लूट लिया गया था। पाली पुलिस द्वारा सर्राफ़ा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा कर दो लुटेरे बृजेश पुत्र जयपाल निवासी डेहरा व बसंत पुत्र जनपाल यादव निवासी सरसंडा थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया बैग, क़रीब एक लाख रुपए की क़ीमत के आभूषण एवं असलाह 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल लुटेरा गैंग के सभी बदमाश थाना सेहरामऊ व थाना जलालाबाद क्षेत्र जनपद शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं। 03 बदमाश हार्ड कोर लुटेरे हैं। रेकी करने के पश्चात घटना करते हैं। घटना के दौरान 2-3 नए लोगों को शामिल कर अपनी नई टीम बनाते रहते हैं। इस शातिर गैंग के अभी 3 बदमाश फ़रार हैं। जिनके आपराधिक इतिहास तलाशे जा रहे हैं व इन पर ईनाम भी घोषित किया जा रहा है। इस पूरे गैंग के बारे में पूरी जानकारी कर डोज़ियर तैयार करने तथा इनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी करने को एसपी अजय कुमार ने एक विशेष टीम लगाई हुई है। फरार लूटेरों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।