लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Video: 'बचपन के प्यार' गाने के मुरीद हुए छत्तीसगढ़ के CM, सहदेव दिरदो से मुलाकात कर, बोले-वाह



सत्यबन्धु भारत

 न्यूज़ डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार' के नाम से तरह-तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं। तेजी से ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहना वाला छात्र सहदेव दिरदो ने इस सान्ग को गाया है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भी इस छात्र के गाने के मुरीद हो गए। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सहदेव का गाना सुनते हुए नजर आ रह हैं। ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने बचपन का प्यार.... वाह भी लिखा है।