लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शकुन सिंह बनी उन्नाव जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष



सत्यबन्धु भारत


उन्नाव  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी गहमागहमी आज परिणाम आने के बाद समाप्त हो गई। उन्नाव जिले को अपना नया जिला अध्यक्ष मिल गया पूर्व एमएलसी स्वर्गीय श्री अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह 28 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। इससे पहले  पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट काट कर फतेहपुर 84 से जिला पंचायत सदस्य के लिए  बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और आज जिला पंचायत अध्यक्ष बन कर उन्होंने साबित कर दिया कि किस्मत के खेल निराले होते हैं । जबकि उनके प्रमुख विरोधी उम्मीदवार अरुण सिंह को 19 मत प्राप्त हुए और अन्य 4  को  मत मिले। जिले के सभी 51 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्नाव जिले को उसके अग्रणी विकास के लिए नए जिला अध्यक्ष दिया ।

आपको बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा होने के बाद बीजेपी पार्टी से शकुन सिंह को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया था जबकि पार्टी ने पूर्व अरुण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया जिस पर माखी पीड़िता के आरोपों के बाद उनकी उम्मीदवारी को बीजेपी ने निरस्त कर दिया था।

जिले की राजनीतिक घटनाक्रम दिन प्रतिदिन बदलते रहे मालती रावत की समाजवादी पार्टी से उम्मीदवारी नष्ट करना और सभी सपा सदस्यों को अपने स्वविवेक से निर्णय देने के लिए आदेशित करना भी एक अहम हिस्सा रहा , क्योंकि  जिला पंचायत चुनाव में सर्वाधिक  निर्दलीय उम्मीदवार और   सपा के  घोषित उम्मीदवार विजयी हुए थे बीजेपी की जिला पंचायत  सदस्य  संख्या विजय के आंकड़े से बहुत कम थी

लेकिन पार्टी से विरोध करने के चलते अरुण सिंह और उनके करीबी और समर्थकों पर चुनाव से पहले दबाव की रणनीति सफल हुई और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार  विजयी हुई ।