
सत्यबन्धु भारत।
न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान ने चीन को बड़ा झटका देते हुए टिकटॉक ऐप (TikTok App) पर एक बार फिर बैन कर दिया है। आपत्तिजनक कंटेंट देने के आरोप में पाकिस्तान ने बुधवार को टिकटॉक ऐप को बैन कर दिया गया है।पाकिस्तान की एक अदालत के आदेश के बाद इससे पहले इसी महीने 2 दिन के लिए इस ऐप को बैन किया गया था। कई वकील देश में सरकारी सेंसरशिप और पाकिस्तान की इंटरनेट और मीडिया पर कंट्रोल को लेकर समय-समय पर आलोचना करते रहते हैं।चाइनीज ऐप टिकटॉक को बैन करने को लेकर देश की अथॉरिटी का कहना है कि 'यह एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि टिकटॉक पर लगातार आपत्तिनजक सामग्रियां अपलोड की जा रही थीं और शिकायत के बावजूद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। इस बैन को लेकर टिकटॉक के जनप्रतिनिधि की तरफ से कुछ भी बयान नहीं आया है। पाकिस्तान ने चीन की इस ऐप पर देश में हाल के महीनों में चौथी बार रोक लगाई गई है। टेलीकॉम नियामक पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण (पीटीए) ने ट्वीट करके कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून, 2016’ के संबंधित प्रावधानों के आलोक में पीटीए ने देश में टिकटॉक ऐप और इसकी वेबसाइट पर रोक लगा दी है।
