लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

RSS प्रमुख का बड़ा बयान कहा सभी भारतीय का DNA एक


 सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क। RSS प्रमुख मोहन भगवत ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा की सभी भारतीयों का DNA एक चाहे वो किसी भी धर्म के क्यू न हो। मोहन भगवत का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब देश में धर्मांतरण को लेकर राजनीति तेज हो रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाको से धर्म धर्मांतरण की खबरे लगातार आ रही है। योगी सरकार इस मामले को लेकर एक्शन में आ गयी है और धर्मांतरण करने वाले लोगो पर कार्यवाही कर रही है। 

मोहन भगवत ने कहा हिन्दू - मुस्लिम एकता एक भ्रम है,क्यों की हिन्दू और मुलिम अलग -अलग नहीं एक है। लोगो के पूजा करने के तरीके से किसी का भेद नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा की भीड़ के द्वारा पीट-पीटकर हत्या       (लॉन्चिंग ) करने वाले लोग हिंदुत्व के विरुद्ध है। 

आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने कहा हम लोकतान्त्रिक देश में रहते है।  यह हिन्दू और मुस्लिमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता। यह केवल भारतीय का प्रभुत्व हो सकता है।