
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। ट्विटर की भारत में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली में एक और शिकायत दी गई है।
वकील आदित्य सिंह देशवाल ने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के मामले में एनजीओ एथिस्ट रिपब्लिक के साथ ही ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दी है।
वकील आदित्य का कहना है कि एनजीओ एथिस्ट रिपब्लिक ने मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की। इस संबंध में ट्विटर की तरफ से जानबूझ कर कार्यवाही नहीं की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हो सकती है FIR
शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कंटेंट ना सिर्फ अब्यूजिव है बल्कि समाज में द्वेष, शत्रुता और दुर्भावना पैदा करने वाला है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर है कि इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जा सकती है। इससे पहले भी गाजियाबाद मामले में वायरल ट्वीट को लेकर ट्विटर इंडिया और उसके अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
