लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

IPL 2021: बचे हुए मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे स्मिथ



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क।  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में UAE में किया जाना है। लीग के बचे हुए मैचों में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संशय लगातार बना हुआ है।

अब एक ताजा रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बचे हुए मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
स्मिथ फिलहाल कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और Insidesport की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने खुद को IPL से हटा लिया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि DC फिलहाल इस पर बयान देने से बच रही है।इसी चोट के कारण स्मिथ ने खुद को ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से भी हटा लिया था। वह फिलहाल खुद को पूरी तरह फिट करने में जुटे हैं।चोट से जूझ रहे स्मिथ ने खुलासा किया है कि IPL के शुरुआती चरण में वह पूरी तरह फिट नहीं थे। इस सीजन उन्होंने छह मैचों में केवल 104 रन बनाए थे।उन्होंने बताया, "IPL के दौरान मैं पूरी तरह फिट नहीं था और मुझे इसकी चिंता लगी हुई थी। मैं चिकित्सकों की देख-रेख में खेल रहा था। मुझे दर्द निवारक और सूजन घटाने वाली दवाएं लेनी पड़ रही थीं।"स्मिथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनकी प्राथमिकता केवल एशेज खेलना है और इसके लिए जरूरत पड़ने पर वह टी-20 विश्व कप भी छोड़ सकते हैं।एशेज में स्मिथ का प्रदर्शन अदभुत रहा है और वह खुद को इस टूर्नामेंट के लिए हर हाल में फिट रखना चाहते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करेगा कि स्मिथ दोनों ही टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहें।