लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

IPL 2021 : फेज 2 में इन 10 दिग्‍गजों का आईपीएल खेलना मुश्‍किल



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों की तैयारी की जा रही है. बीसीसीआई ऐलान कर चुका है कि आईपीएल 14 के शेष मैच यूएई में आयोजित कराए जाएंगे. इस बीच सभी को इंतजार है, आईपीएल के शेड्यूल का.बीसीसीआई ऐलान कर चुका है कि आईपीएल 14 के शेष मैच यूएई में आयोजित कराए जाएंगे. इस बीच सभी को इंतजार है, आईपीएल के शेड्यूल का, ताकि पता चल सके कि कौन सी टीम का कब और कहां मैच होगा. आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई के तीन स्‍टेडियम शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेले जाएंगे. लेकिन आईपीएल के दूसरे फेज से पहले सबसे बड़ा संकट ये है कि कई ऐसे दिग्‍गज खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2021 के पहले फेज में तो खेले थे, लेकिन दूसरे फेज में इनका खेलना मुश्‍किल नजर आ रहा है. कई खिलाड़ियों ने तो खुद ही न खेलने की बात कही है, वहीं कुछ क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिए तैयार नहीं हैं. इससे टीमों के लिए नई मुश्‍किल सामने आ रही है. हालांकि बीसीसीआई की कोशिश है कि सभी बोर्ड से बात कर इस समस्‍या का निपटारा किया जाए, माना जा रहा है कि इसीलिए शेड्यूल के ऐलान में देरी हो रही है।