लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Hardoi Breaking। संदिग्ध परिस्थितियों में तहसीलदार के फॉलोवर ने सरकारी आवास में लगाई फांसी



शव से बदबू आने पर घटना की हुई जानकारी

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाने से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में शाहाबाद तहसीलदार के फॉलोवर ने फांसी लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी जब हुई जब शव से बदबू आने लगी। इससे कयास यह लगाया जा रहा है कि फॉलोवर ने फांसी एक दिन पहले लगाई होगी। 

मृतक के पुत्र के अनुसार तहसीलदार के फॉलोवर कौशल किशोर मिश्रा बृहस्पतिबार की शाम को छुट्टी लेकर  अपने घर बारी थानाक्षेत्र पाली गए थे, शुक्रवार की शाम को तहसील से फोन पहुँचा कि आपको ड्यूटी हर हाल में सुबह आना है,उसके बाद से कौशल किशोर का किसी से संपर्क नही हुआ। तहसील व परिजनों ने लगातार संपर्क करने की कोशिश की पर मृतक का फोन भी स्वीचऑफ रहा। संपर्क न होने पर आज शाम उनके सरकारी आवास अंदर से कुंडी लगी देख व बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कौशल मिश्रा का शव लटक रहा है। शाहाबाद थानाक्षेत्र से कुछ दूरी पर सरकारी आवास में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,फॉलोवर द्वारा खुद को फांसी लगाए जाने के बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।