लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

FIR दर्ज कराने गए पीड़ित को एसएसआई ने जड़े कई थप्पड़


सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क लखनऊ।  लखनऊ के मड़ियांव में जालसाजों ने एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर छात्र को 86,246 रुपये की लगाई चपत 

कटरा पल्टन छावनी निवासी संदीप कनौजिया के अनुसार उन्होंने कई कंपनियों में जॉव के लिए फॉर्म भरा था। 21 जून को उनके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने संदीप को वायोडेटा सेलेक्ट होने की बात बताते हुए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2350 रुपये भेजने की बात कही। झांसे में आकर संदीप ने वताए हुए खाते में रुपये भेज दिया । 22 जून को ट्रेनिंग के लिए 8640 रुपये, 23 जून को यूनिफॉर्म के लिए 16,048 रुपये, पासपोर्ट व सैलरी

अकाउंट के लिए 24,008, 24 जून को सिक्यॉरिटी चार्ज के 35,200 रुपये ऐंठ लिए जालसाज ने पीड़ित को फर्जी रजिस्ट्रेशन व जॉइनिंग लेटर भी भेज दिया। इनके वाद जालसाज ने पीड़ित को फोन कर 51,000 रुपये की और मांग करी । इसके बाद पीड़ित को 86,246 रुपये ठगे जाने की आशंका हुई। पीड़ित ने 25 जून को साइवर सेल में शिकायत करने के साथ को तहरीर दी । तभी से पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा था।

पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार को उसने इंस्पेक्टर से फिर शिकायत की, जिसपर इंस्पेक्टर ने एसएसआई के पास जाने को कहा। पीड़ित एसएसआई के पास गया और उनसे रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर एसएसआई भड़क गए और उन्होंने पीड़ित के कई थप्पड़ जड़ दिए । पीड़ित ने डीजीपी से शिकायत करने की बात कही है।

एसएसआई मोहम्मद अहमद का कहना है कि पीड़ित को हम क्यों मरेंगे। पूछताछ जरूर की थी कि नौकरी के लिए इतने रुपये क्यों दे दिए विना जान पहचान के। शाम को आकर एफआईआर ले लेना। हो सकता उनको यह बात बुरी लगी हो । एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित के साथ हुई अभद्रता की जांच चल रही हैं ।