लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

होटल कांड में CO कृपाशंकर कनौजिया होंगे निलंबित ?



 सत्यबन्धु भारत | रजत अवस्थी

 न्यूज़ डेस्क उन्नाव। उन्नाव के डिप्टी एसपी कांड मामले में एक नया मोड़ आगया हैं लगातार टीवी चैनल और अखबारों में छपी ख़बर के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने मामले को सज्ञान में लेते हुए कानपुर के एक आईपीएस अधिकारी को प्रकरण की जाँच सौंपी हैं हालांक की पहले ही उन्नाव के पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक को जाँच सौंपी थी और तत्काल प्रभाव से डिप्टी एसपी बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समृद्ध कर दिया था वही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने डिप्टी एसपी कनौजिया को निलंबित करने की संस्तुति की हैं शासन की ओर से निर्देश   प्राप्त होते ही डिप्टी एसपी को निलंबित किया जाएगा वही अभी तक पूरे प्रकरण में महिला सिपाही पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई हैं हालांकि एक दिन की अनुपस्थिति के बाद महिला सिपाही अपनी तैनाती स्थल थाने पहुँची और तीन दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर चली गई अब देखने वाली बात यह होगी कि महिला सिपाही पर क्या कुछ कार्यवाही होती हैं हालांकि इस मामले में लोगो का कहना की है ये मामला डिप्टी एसपी और महिला सिपाही की निजी जिंदगी का हैं नियमतः दोनों लोग छुट्टी पर थे और इस पूरे मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई हैं आज जिले में 16 ब्लॉक प्रमुखों नामांकन की खबरों के बीच CO और महिला सिपाही होटल कांड भी चर्चा का विषय बना रहा ।