लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

 कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता




सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक स्टेशन से आरोपी विशाल तिवारी उर्फ मोनू  निवासी अलीपुर खजूरी थाना इनायतनगर तथा विशेष यादव उर्फ लल्लू निवासी सीका इंस्पेक्टर का पुरवा कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी विशाल तिवारी के पास से 104 ग्राम तथा विशेष यादव के पास से 70  ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस में अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय भेजा गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मान बहादुर सिंह, आरक्षी नितेश यादव और दिनेश पाल तथा गजेंद्र सिंह शामिल रहे।