लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली, हुई मौत युवती का कमरे के अंदर खून से लथपथ मिला शव



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादनगर में संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से सेवानिवृत्त फौजी की बेटी की मौत हो गई। घटना में परिजन कुछ भी नहीं बोल सके। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विकास जयसवाल व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर रद्देपुरवा रोड निवासी राजेश अवस्थी सेवानिवृत सैनिक है। उसकी बेटी प्रियांशी (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालत लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से प्रियांशी की मौत हो गई। कमरा के अंदर से गोली की आवाज आने पर घर में हड़कंप मच गया। कमरे की तरफ भागकर पहुंचे परिजनों को कमरा अंदर से बंद मिला,सरिया से कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे परिजनों को प्रियांशी का कमरे के अंदर शव फर्श पर खून से लतपथ पड़ा मिला। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की  जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि प्रियांशी उसकी इकलौती बेटी थी,उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या की है। वहीं घटना की बजह बताने में परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विकास जयसवाल मौके पर पहुँच गए। सीओ ने घटना के सम्बंध में परिजनों से पूंछताछ की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।