लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पौधारोपण कर धरती को बचाने का लिया संकल्प




सत्यबन्धु भारत

 न्यूज़ डेस्क लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इस पूरे महीने लगातार लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी अभियान के अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा फरीदी नगर की रेनबो सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों में बरगद , पाकड़ ,नीम ,बेल ,बॉटल पाम ,कनेर आदि के पौधे लगाए गए। फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा जी ने बताया कि देश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे । प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए । आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया लेकिन पेड़ लगाना भूल गया जिससे यह समस्या आज इतनी उग्र हो गई ।

बिना परमाणु युद्ध की लड़ाई लड़े ही अपनी कब्र अपने हाथों से खोद ली और अपने द्वारा रचे गए वातावरण में वह स्वयं आज पल रहा है । वन पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है । वह मूल से लेकर शिखा तक हमारे लिए है । उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है । अपने और आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए हमें वृक्षारोपण करना ही होगा ।
इस स्वधा रोपड़ कार्यक्रम में गुंजन वर्मा जी के साथ नीलम श्रीवास्तव जी लवली सिंह जी कीर्ति खत्री जी सोनाली सिंह जी आदि उपस्थित रहीं।