
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता अहिरोहरी वाले की बहू पत्नी संजय गुप्ता अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी उसी समय पीछे से आए बाइक सवार ने सोने की चैन पर झपट्टा मारकर भाग गए। अचानक हुई बारदात से महिला सन्न रह गई। आपको बताते चलें कि नवीन गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष राम कृष्ण गुप्ता अहिरोरी वाले के आवास विकास कालोनी स्थित घर के बाहर खड़ी बहू पत्नी संजय गुप्ता के गले से आज सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार लुटेरे सोने की चैन झपट्टा मार कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रेकॉर्डिंग खंगाल रही है। चैन लुटेरे जेके पब्लिक स्कूल के पास वाली गली की ओर भाग निकले। स्कूल के गेट पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। अगल बगल के घरों पर भी सीसीटीवी कैमरे गेट पर लगे हैं। फिलहाल पुलिस संजय गुप्ता के गेट पर ही लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
