लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने नवाबगंज ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल की



सत्यबन्धु भारत

 उन्नाव। नवाबगंज,ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्षता व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शनिवार सुबह से ही प्रशासन सतर्क रहा। वही शनिवार को हुए नवाबगंज ब्लाक प्रमुख मतदान के पूर्व जिलाधिकारी सहित कप्तान ने मतदेय स्थल का जायजा लेकर शान्ति पूर्वक मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। मतदान से लेकर मतगणना तक अजगैन कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर सहित चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव लगातार मुस्तैद रहे। जिससे मतदान शांतिपूर् ण तरीके से हुआ। वही बीडीसी मतदाता भी मतदान के लिए उत्साहित दिखे। 11 बजे मतदान शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के लिए पहुचने लगे। जिसके चलते दोपहर करीब एक बजे तक सभी 90 वोट पड़ गए।

दोपहर तीन बजे शुरू हुई मतगणना में भाजपा समर्पित प्रत्याशी रोशनी रावत ने 53 मत पाकर ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजाका को 36 मत मिले। वहीं एक मत अनवैलिड हो गया। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों को अपनी सुरक्षा के बीच उनके घर भिजवाया।

 वही दो छत्रिय परिवारों के प्रत्याशी  मैदान में थे नामांकन से लेकर वोटिंग तक  दोनों के बीच  कड़ी टक्कर दी भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह की प्रत्याशी  रोशनी रावत नहीं  निर्दलीय प्रत्याशी  रजाका को लंबे अंतर से मात दी  जीत के बाद  रवि प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ  जश्न मनाया  बोले जीत  कार्यकर्ताओं को समर्पित ।