सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, मारपीट,गोलाबारी व महिला प्रत्याशियों के साथ अभद्रता, बेरोजगारी,महंगाई व सपा कार्यकर्ताओं पर सत्ता का दुरुपयोग कर फर्जी केस लगाने पर सपा राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर हरदोई मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में सपा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सपा के पूर्व प्रत्याशी व विधानसभा प्रभारी के अनुसार पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार सरकारी मशनरी का दुरुपयोग कर सत्ता पर कब्जा कर रही है। भाजपा सरकार चुनावों में गोलाबारी कर आतंक का माहौल बनाकर सपा प्रत्याशियों को नामांकन तक नही करने दिया गया।
मल्लावां, भरखनी, शाहाबाद व सांडी भाजपा नेताओं ने पुलिस की मौजूदगी में सपा प्रत्याशियों को को नामांकन नही करने दिया।
भाजपा सराकर बीज-खाद के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है जिससे प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को विवश है।प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है।सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगवाए जा रहे है। भाजपा सरकार की इन सभी नीतियों को समाजवादी कार्यकर्ता लगातार विरोध करेंगे भले ही अत्याचारी सरकार द्वारा समाजवादियों को जेल में क्यों न डाल दिया जाए।
शाहाबाद तहसील में पूर्व प्रत्याशी व प्रभारी सरताज खाँ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए समाजवादियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौरभ दुबे को सौंपा।
इस मौके पर पूर्व विधायक बाबू खां, जिला सचिव आलोक श्रीवास्तव, शाहिद खां, मुजीब खां, नईम,अहमर खा,विनय राजपूत, सरीफ, धेर्यप्रकाश बाजपेई आदि कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।

