लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेरोजगारी और महगाई दूर करो अन्यथा गद्दी छोड दो - कांग्रेस



सत्यबन्धु भारत 

 थाली ताली बजाते हुए कांग्रेसजनों ने किया पदमार्च         

न्यूज़ डेस्क अम्बेडकर नगर।  देश में बेरोजगारी और महगाई का ग्राफ नित प्रति बढ रही है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमारमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कही ।   उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार को मुद्दा बनाकर सत्तासीन हुई और सत्ता में आने के बाद से सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं की घोर उपेक्षा की गई। किसान और युवा आज सरकार की जुमले बाजी की नीति से परेशान है   जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज अम्बेडकरनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेंद्र" की अध्यक्षता में और जिला महासचिव आलोक पाठक के संचालन में मासिक बैठक की गई। बैठक के उपरांत देश में बढ़ती बेरोजगारी और महगाई के विरूद्ध पदमार्च और प्रदर्शन थाली और ताली बजाते हुए सो रही सरकार को जगाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक किया गया।   कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व   जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, डा गयादीन सिंह भारती, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्णावती निषाद, अनंत बहादुर सिंह, गुलाम रसूल छोटू, महलीप्रसाद राजभर,रवीश शुक्ला, जिला महासचिव आलोक पाठक, पुष्पलता, अफरोज आलम वेग, मसरूर आलम जैदी"मस्सू", फिरोज अहमद किछौछवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला मनजीत राजभर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दूबे अनूप, युवा कांग्रेस अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्णकांत दूबे, जिला सचिव राजपत पटेल, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", रेहाना बानो, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ रामनरेश पाल, राजीव गुप्ता, राजित राम वर्मा, वैभव आनंद पाण्डेय, अजय कुमार गौड़, सुशील कुमार गौतम, सुभाष चंद्र, अम्बिका प्रसाद, राम बचन शुक्ला, शिमला भारती, नासिर अली, फजले हक, तैय्यब अली, नासिर अली, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, जलालपुर अवनीश कुमार वर्मा, रामधारी निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल जमाल नासिर, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव "संजय", वी पी गौतम, राम आसरे पाल, फजले हक, भारत वर्मा, मो जुल्करनैन, राजनाथ दूबे, अकील अहमद,राजेश मौर्य आदि लोग सम्बोधित करते हुए बेरोजगारी और महगाई के विरूद्ध प्रदर्शन में शामिल रहे।