
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
बिलग्राम,हरदोई। ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में बीजेपी सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में और बढ़ती हुई महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बढ़ती बेरोजगारी, किसानों पर थोपे जा रहे काले कृषि कानून महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के सम्बंध में आपका ध्यान आकर्षित करना है आज बिलग्राम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अफसर अली विधान सभा अध्यक्ष नसीम खा अजबु यादव बृजेश वर्मा पूर्व विधायक (बृजेश वर्मा टिल्लू भैया) सुशांत पाल पिता सुभाष पाल सईद अहमद नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन बिलग्राम तहसील में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा गया
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी सरकार के इशारे पर प्रशासन व बीजेपी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने धांधली कर चुनाव जीता है पूरे प्रदेश में लगभग सभी जिलों में सरकार के इशारे पुलिस प्रशासन व बीजेपी के नेताओं ने सपा के व निर्दल कई प्रत्याशियों को मारापीट व गोलीबारी करके नामांकन नहीं करने दिया कई जिलों में बीजेपी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर गोलाबारी करके आतंक का महौल बनाकर सपा के व निर्दल प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने दिया गया लखीमपुर जिले में महिला प्रत्याशी के साथ अभद्रता व मारपीट की गई साथ ही महिला प्रस्तावक की साड़ी व कपड़े फाड़ दिए गए हरदोई जिले ब्लॉक भरखनी में बीजेपी विधायक की मौजूदगी में उनके भाई व समर्थकों ने फायरिंग करके सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया गया मल्लावां व शहाबाद सांडी ब्लॉक में पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के नेताओं ने खुले आम गुंडई करते हुए सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र फाड़ दिए गए इटावा में बीजेपी के नेताओं ने एस एस पी को थप्पड़ मार दिया उन्नाव में सी डी ओ ने पत्रकार को बुरी तरह पीट दिया
केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई लागातार बढ़ती जा रही है डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि होने से भारी वाहनों का माल भाड़ा व ढुलाई के दामों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते रोजमर्रा व दैनिक उपयोग व खानपान की चीजों पर महंगाई बढ़ रही है जिसकी वजह से आम आदमी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को 2 वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है रोज लूट हत्या बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही है प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है जेल में तक हत्याएं की जा रही है बीजेपी सरकार के अब तक के कार्यकाल में अपराधियों ने 33 पुलिस वालों 34 वकीलों 206 सपा नेताओं कार्यकर्ताओं 14 बीजेपी नेताओं 13 बसपा के नेताओं कार्यकर्ताओं व 16 पत्रकारों की हत्या कर दी है बीजेपी सरकार में महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है बीजेपी सरकार में अब तक 200 से ज्यादा महिलाओं लड़कियों की बलात्कार व गैंगरेप के बाद हत्या की जा चुकी है बीजेपी सरकार में 200 से ज्यादा व्यापारियों की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है
पूरे प्रदेश में बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन सपा के नेताओं कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस दर्ज करके जेल भेज रही है।
वहीं नसीम खान ने बताया सुभाष पाल को जिस तरह प्रशासन द्वारा परेशान कर उनको जिला बदर कर दिया गया है उनके ऊपर लगे मुकदमे भी वापस लिए जाएं
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिलग्राम मल्लावां विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खान खालिद खान प्रदेश सचिव अफसर अली नगर अध्यक्ष सईद अहमद दिलशाद खान पूर्व विधायक बृजेश वर्मा (बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू ) सुशांत पिता सुभाष विवेक कुमार पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख माधौगंज विवेक कुमार सदस्य जिला पंचायत मोहम्मद खालिद खा जिला सचिव सपा कुशल यादव अजबू प्रदेश सचिव युवजन सभा शिव कुमार पाल शिवेंद्र यादव कृष्णपाल मोहम्मद नफीस नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फैज रिजवी नगर सचिव बिलग्राम लक्ष्मण सिंह यादव पूर्व प्रधान म्योरा धर्मेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत पूर्व नगर अध्यक्ष बिलग्राम प्रमोद कुमार गुप्ता बदरुद्दीन अंसारी नगर अध्यक्ष मल्लावा आदि कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध किया।
