कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई दहेज हत्याओं के 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। गोली लगने से नवविवाहिता की गुरुवार को हुई मौत के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि मोहल्ला खत्ता जमाल खां में गुरुवार को अपराह्न करीब दो बजे हुई राधिका की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने मृतका राधिका के पिता राकेश कुमार गुप्ता निवासी अन्नपूर्णा नगर, माधौगंज की तहरीर पर अभियुक्त आकाश चौधरी,राजेश चौधरी,पूनम चौधरी एवं उमंग चौधरी के अलावा अज्ञात पारिवारिक जनों पर अपराध संख्या 0345/धारा 498 ए एवं 304 बी के तहत अभियोग दर्ज कर लिया था।
पुलिस टीम ने आज उपरोक्त घटना के मुख्य अभियुक्त मृतका राधिका के पति आकाश चौधरी पुत्र राजेश चौधरी निवासी मोहल्ला खत्ता,शाहाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में हुई दहेज हत्या के मामले में अनुभव पुत्र रमेश चन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम हसनापुर को गिरफ्तार किया गया।
