लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध तमंचा के साथ एक को भेजा जेल



सत्यबन्धु भारत

मझिला, हरदोई। मंझिला थानाक्षेत्र के अंतर्गत चैना गांव में घर के बाहर तमंचा लिए अवैध रूप से गालीगलौज कर रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्राम पुत्र भन्नू अपने घर के बाहर बैठकर गली-गलौज कर रहा था ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। थाना मझिला पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त विश्राम पुत्र भन्नु नि0ग्रा0 चैना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।