लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्फूर्ति योजना के अंतर्गत संस्थान विकास कार्यक्रम संपन्न



सत्यबन्धु भारत

गोंडा/ करनैलगंज ।एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से गोंडा एंब्रॉयडरी एवं गारमेंट क्लस्टर द्वारा स्फूर्ति स्कीम के अंतर्गत संस्थान के विकास हेतु क्लस्टर विकास अधिकारी , एस.पी . वी के सदस्य एवं संस्था के सदस्यों के साथ तीन दिवसीय इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम  का समापन  ग्राम प्रधान सुनील द्विवेदी द्वारा लालेमऊ में किया गया ! यह कार्यक्रम  स्मृति टैक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट एवं हिंदुस्तान एंटरप्राइजेज लखनऊ के सहयोग से संचालित किया गया प्रशिक्षण के दौरान स्फूर्ति कार्यक्रम के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न तरह की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर कुशल तकनीकी एक्सपर्ट डिजाइनर अलका सिंह के द्वारा विधिवत विस्तार पूर्वक प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण में प्रतिभागी जनों को प्रशिक्षण से संबंधित संदर्भ सामग्री का वितरण भी किया गया इसके अतिरिक्त प्रतिभागी जनों  को हेतु लंच  एवं जलपान की भी सुविधा प्रदान की गयी प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सचिव रामेंद्र निगम द्वारा प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को व्यवहार में लाकर गोंडा एंब्रॉयडरी एवं गारमेंट क्लस्टर के सफल संचालन में योगदान कर संस्थान के  विकास हेतु अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया।