लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बसखारी जलालपुर रोड पर लावारिस लाश मिलने से जांच में जुटी टीम



सत्यबन्धु भारत

अम्बेडकरनगर 

बसखारी कस्बे में जलालपुर रोड पर रविवार दोपहर में एक लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बसखारी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर जिला मुख्यालय पर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया है। लाश की शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक मर्चरी हाउस में रखा जाएगा। कोई वारिस न मिलने की स्थिति में पुलिस खुद ही शव का अंतिम संस्कार कराएगी बसखारी में जलालपुर रोड पर एक बंद किराना दुकान के सामने दोपहर करीब ढाई बजे एक लावारसि व्यक्ति की लाश मिली। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 58 वर्ष है। लाश के सामने कुछ पारले बिस्किट बिखरे पड़े थे। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक व्यक्ति बीमार होने के साथ काफी भूखा भी था। जिस स्थान पर लावारिस लाश मिली है, दरअसल बसखारी का सबसे व्यस्त इलाका है। लेकिन रविवार को साप्ताहिक लाॅकडाउन के कारण इस स्थान पर भी काफी सन्नाटा पसरा हुआ था । थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि लाश की पहचान के लिए उसे मर्चरी हाउस भेज दिया गया लवारिस लाश मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जांच हो रही है ।