
सत्यबन्धु भारत।राहुल जायसवाल
जहां आज हर तरफ गौ हत्या हो रही और गौवंश भूख से मर रहे हैं गौवंश की सुरक्षा की अव्यवस्था को देखते हुए आज राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत श्री बजरंग दास जी महाराज जी अध्यक्षत ा में एक बैठक का आयोजन किया गया ,जिस बैठक में गौ सेवा व गौवंश की सुरक्षा को लेकर गौशाला में हो रही अव्यवस्था , गौशाला में भूंख से मर रहे गौवंश, आये दिन लगातार गौवंश पर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की गई । जिस मौके पर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्री 1008 महंत श्री बजरंग जी महाराज हनुमान गढ़ी अयोध्या,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री प्रवेश पांडे जी, प्रदेश अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कृष्णा करिश्मा किन्नर देव महाराज, मंडल अध्यक्ष अयोध्या रामललक शुक्ला ,जिला अध्यक्ष अम्बेडकरनगर बाबा विरेन्द्र दास त्यागी, महंत राजेश कुमार पुजारी अम्बेडकरनगर ,बाबा साधु , अवध प्रांतीय अध्यक्ष विवेक सिंह , जिला अध्यक्ष अयोध्या सतेंद्र कसौधन ,तहसील अध्यक्ष रूदौली रामधनी पाल , जिला संगठन सचिव अयोध्या राकेश तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी राहुल, ब्लाक उपाध्यक्ष मसौधा एमिल कसौधन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
