
सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद में आज ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्योहार मनाया गया। शाहाबाद स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। मस्जिद में सुबह ही लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिद प्रशासन ने कोरोना नियमों को देखते हुए दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की। वही प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पुलिस की देख रेख में ही बकरीद की नमाज़ अदा की गई।इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना दिशानिर्देशों के पालन करने की आवश्यकता है। जामा मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाजशाही इमाम ने बताया कि जामा मस्जिद में 15-20 लोगों ने ही नमाज अदा की है। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में सीमित लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत देने का फैसला लिया गया था। जिसको देखते हुए 15-20 लोगों ने ही नमाज अदा की साथ ही इमाम बुखारी ने अपील की है। कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। वही इस मौके क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सतेन्द्र कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह भारी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पर मौजूद रहे।
