शासन-प्रशासन पत्रकारों पर पर फर्जी मुकदमे,उत्पीड़न और पत्रकारों को डराना बन्द करे-जिलाध्यक्ष

सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद
हरदोई। उत्तरप्रदेश पूरे देश मे लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न सरकार द्वारा पत्रकार हितों की अनदेखी किए जाने तथा दो बड़े मीडिया हाउस पर इनकम टैक्स की छापेमारी कर मीडिया जगत को बदनाम करने की साजिस तथा पत्रकारों की अन्य कई समस्याओं से संबंधित मांगों को लेकर पत्रकार एकता संघ के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया गया। जिसमें पत्रकारों का उत्पीड़न तत्काल बंद करने पत्रकारों को रेल बस मैं फ्री यात्रा अथवा टोल प्लाजा टैक्स मुक्त करने तथा पत्रकारों की आकस्मिक दुर्घटना अथवा कवरेज के दौरान दंगा विवाद में मौत हो जाने पर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा उसके परिवार के सदस्यों के भरण पोषण के लिए ₹5000000 का मुआवजा तत्काल देने की मांग की गई तथा पत्रकारों पर हमला करने वाले अभियुक्तों पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उनको जेल भेजने की कार्यवाही की संगठन ने सरकार से मांग की संगठन ने कहा कि यदि हमारी मांगों को अति शीघ्र नहीं पूरा किया गया तो संगठन पूरे भारत में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी इस मौके पर पत्रकार एकता संघ हरदोई के जिला अध्यक्ष ख़ालिद खान,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,जिला मंत्री विनोद शुक्ला,सचिव कमलेश कुमार, सचिव शिव भगवान दीक्षित, सचिव रंजीत शर्मा,जितेंद्र कुमार द्विवेदी,राम सागर,कुलदीप मिश्रा, दिल रजा खान,भानु प्रताप सिंह, शिवांशु सिंह,जिला सचिव संदीप त्रिवेदी,राहुल शर्मा,रोहित शर्मा, दीपक रस्तोगी,सचिन कुमार, अवधेश शर्मा,राहुल कुमार, गुरविंदर सिंह उर्फ डंपी,रजनीश कुमार,सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
